पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव राहुल नगर में ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क से परेशान हैं। मोबाइल से बात करने के लिए उपभोक्ताओं को गांव के बाहर जाना पड़ता है। जरुरत पड़ने पर मोबाइल से बात नहीं हो पाती। बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। गांव चंदिया हजारा में लगे मोबाइल टावर से ग्रामीणों को पर्याप्त नेटवर्क नहीं मिल पाते। ग्रामीण काफी समय से गांव में टावर लगवाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को राहुल नगर के ग्रामीणों ने हाथ में मोबाइल लेकर प्रदर्शन किया और टावर लगवाने की मांग की। इस दौरान प्रेमानंद, जितेंद्र कुमार, प्रीति, सुनीता देवी, तन्नू, सोनी देवी, धमेंद्र, रंजीत, विमल, दीपक, ओमप्रकाश, संजू अकबर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...