पीलीभीत, नवम्बर 7 -- पीलीभीत में धनवंतरि दिवस के आयोजन Pilibhit News: पीलीभीत। जिलेभर में भगवान धनवंतरि का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से इलाज करने पर जोर दिया गया। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शहर के एक होटल में आयुर्वेद के प्रवर्तक चिकित्साजनक भगवान धन्वंतरि का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयुर्वेद चिकित्सक ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। धनवंतरि पूजन के बाद नीमा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ डॉ. अनिल सक्सेना ने धनंवतरि दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ.हरवंश कुमार ने अपनी चिकित्सा विधि अनुसार काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के दिन ही हम आयुर्वेद दिवस भी मनाते थे। कार्यक्रम का स...