पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर में लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्रा गीता वर्मा, छात्र हिमांशु वर्मा को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय मुख्य संयोजक आईआरएस अमरपाल सिंह लोधी, रमेश लोधी, जिलाध्यक्ष विजय लोधी, आदेश राजपूत, विजय राजपूत, देवीदास वर्मा, भारत राजपूत, खेमकरण लाल लोधी, सुरेश लोधी, शिखा वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...