पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: आसाम हाईवे के सिरसा चौराहे पर निजी बस के चालक और हेल्पर ने पुलिस के साथ अभद्रता की। इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस बमुश्किल दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। शनिवार को असम हाइवे के सिरसा चौराहे पर एक निजी बस का चालक और हेल्पर किसी बात को लेकर पुलिस से भिड़ गए। हंगामे के दौरान दोनों ओर से खींचतान होने लगी। पुलिस और चालक में विवाद होने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दानों को छोड़ दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस से विवाद नहीं हुआ था। आपस में विवाद के बाद पुलिस दो लोगों को कोतवाली लाई थी। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...