पीलीभीत, सितम्बर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामाउम्र और बीमारी थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव खरूआ निवासी 62 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र शोभाराम काफी समय से बीमार चल रहा था। परिजनों ने उसकी तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए कोतवाली क्षेत्र के दूधिया मंदिर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार शाम उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चिकित्सक पर उपचार में लाप...