Pilibhit News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में सीएमओ को भेजी रिपोर्ट
पीलीभीत, जुलाई 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में हुई नवजात की मौत के मामले में एमओआईसी ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। सीएमओ के स्तर से ही इसमें कार्रवाई होना माना जा रहा है। वहीं दो दिन पहले एमओआईसी ने अस्पताल की ओटी को बंद करा दिया था। बीते पांच जुलाई को असम हाईवे पर स्थित सूर्यांश अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत होने का मामला सामने आया था। पीडित ने वहां के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला स्वास्थ्य विभाग का होना मानकर एमओआईसी के पास भेज दिया था। इसपर एमओआईसी ने दो दिन पहले अस्पताल का जब निरीक्षण किया तो अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। इसपर ओटी को बंद कर दो दिन में प्रपत्र मांगे गए थे। इधर पूरे मामले को लेकर रिपोर्ट सीएमओ को भेजी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.