पीलीभीत, जुलाई 21 -- Pilibhit News: दियोरिया कला। मीरपुर रतनपुर पुलिया के पास टाइगर रिजर्व जंगल के किनारे निगोही रजवाहा कटने से सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न हो गई। इससे खेतों में धान की रोपाई की गई पौध पानी में डूब गई है। नहर पटरी कटने की सूचना मिलते ही नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी मशीन की सहायता से नहर पटरी को सही कराने का काम शुरू कराया गया। लगातार बारिश हो रही है। जिससे खेतों में नहर के पानी की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में नहर में पानी लगातार ओवर फ्लो हो रहा है। ओवरफ्लो होने की वजह से नहर पटरी से लगातार पानी का रिसाव होने के कारण मिट्टी कट जाती है। यह भी पढ़ें- मोहाना का भी बढ़ा जलस्तर, बढ़ी धड़कनें फिर पानी का वेग बढ़ जाता है। देखते ही देखते नहर पटरी का कुछ हिस्सा कट गया। नहर का पानी तेजी से खेतों की तरफ बढ़ने लगा। ...