पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: बिलसंडा। निगोही ब्रांच नहर की पटरी एक बार फिर बढेपुरा गांव में फट गई। बारिश में ओवरफ्लो नहर और पटरी की देखरेख के अभाव में सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों में गुस्सा है। नहर कटने से आसपास के खेत में फसलें पानी में डूब गईं। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि डूबने से धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। नहर कटने से स्कूल के बच्चो को खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी नहर काटने से किसानो की फसल को नुकसान हुआ था। आरोप है कि पिछले माह ही नहर की सफाई हुई थी उसके बावजूद भी नहर ओवरफ्लो होने के बाद पानी फसलो में पहुँचने लगा। नहर के पानी से आसपास के गांव बढ़ेपुरा, हेमूपुरा, पसगवां, परेवा समेत कई गावों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों की सूचना पर सिंचाई विभाग के अफसरों की नींद टूटी जरूर है...