पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कांवडियों के आगमन के दृष्टिगत मंडी प्रशासन ने नगर पंचायत पकड़िया नौगवां और नगर पालिका परिषद को चिट्ठी भेजी है। इसमें मंडी के अंदर गोवंश की समस्या को ध्यान में रख कर समस्या के निराकरण के लिए कहा है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: चार सेक्टर में भोले के भक्तों को सुविधाएं देगा नगर निगम, 860 सफाई मित्र संभालेंगे कमान गोवंश की समस्या मंडी समिति के सभापति विजय वर्धन तोमर ने नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के ईओ एजाज अहमद और नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार को पत्र लिख कर बताया है। इसमें कहा गया है कि 29 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास के दौरान आने वाले कांवडियों के जत्थे मंडी में ही रात्रि विश्राम करते है। यहां पर रात में रुक कर सुबह को दूधिया मंदिर के लिए कूच करते हैं। कांवड़ियों के रहने रुकने के लिए अतिरिक्त प्...