पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: जहानाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला बिलई में सड़क किनारे दो माह पूर्व नाला बनाने के लिए दुकानों के सामने नाला खोद कर छोड़ देने से दुकानदारों को दिक्कते हो रही हैं। निर्माण में लेट लतीफी से लेागों को आने जाने में परेशानी हो रही है साथ ही दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी है। दुकानदारों ने शीघ्र ही नाले को बनाए जाने की मांग की है। पिछले दो महीने पहले नगर पंचायत में बहेड़ी रोड के किनारे बिलई में पानी निकास के लिए नाला खोदा गया था। उपरोक्त नाले का कुछ हिस्सा बना दिया गया। पर बाद में दुकानों के सामने खोदे गए नाले का निर्माण न होने से दुकानदारों को अब परेशानियां हो रही हैं। नाले की खुदाई के कारण जहां दुकानदारों को निकलने में दिक्कत हो रही है। वहीं जनता भी परेशानी का सामना कर रही है। दुकानदारों ने बताया कि नाले को ...