पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: पूरनपुर। जोगराजपुर में चल रहे रहे अवैध स्कूल को बंद कराकर जुर्माने की संस्तुति की जा चुकी है। इसके बावजूद संचालक ने दूसरे स्थान पर नाम बदलकर फिर स्कूल खोल लिया। शिकायत पर की गई जांच में इस अवैध स्कूल में एनसी से दसवीं तक कक्षाएं चलती हुई पाई गई। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।

जोगराजपुर में शिक्षा से संबंधित कार्रवाई जोगराजपुर में पिछले शिक्षा सत्र के दौरान शिक्षा निकेतन के नाम से चल रहे अवैध स्कूल को खंड शिक्षा अधिकारी ने बंद करा दिया था। बीएसए को रिपोर्ट भेजकर संचालक पर एक लाख जुर्माने की संस्तुति भी की गई थी। नए शिक्षा सत्र में संचालक ने पड़ोस के गांव मढ़ा खुर्द में गुरुकुलम संस्कृत के नाम से दूसरा स्कूल खोल लिया। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई।

नोडल शिक्षक द्वारा की ...