पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 27 जुलाई को वह परिवार और दामाद के साथ इलावास मेला देखने गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे घर लौटने पर उनकी पुत्री घर पर नहीं मिली। महिला का आरोप है कि मकरंदापुर निवासी गोविन्द पुत्र नन्हेलाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह 28 जुलाई को बरखेड़ा थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...