पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नाजिया इलाही पर धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगा कर मामले में जांच कराते हुए प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई। सोमवार को मुस्लिम सुमदाय के लोग नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशुतोष गुप्ता और कोतवाल पवन कुमार पांडे को सौंपकर कहा गया कि नाजिया इलाही नाम की महिला लगातार मुस्लिम धर्म और मुकददस हस्तियों को लेकर भड़काऊ टिप्पणी कर रही है। यह भी पढ़ें- भीम आर्मी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन इससे समाज के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों से स...