Pilibhit News: नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव गोताखोरों ने श्रृंखला बनाकर चलाया सर्च ऑपरेशन
पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: कलीनगर संवाददाता। हरदोई ब्रांच नहर कलीनगर पुल पर मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया।एसडीआरएफ, एसएसबी के सर्च ऑपरेशन के साथ गोताखोरों ने श्रृंखला बनाकर नहर में तलाशी अभियान चलाया। शव बाहर आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को माधोटांडा कस्बे के लोग गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए हरदोई ब्रांच नहर पर गए थे। कलीनगर पुल के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान माधोटांडा निवासी संगम पुत्र त्रिवेणी नहर के गहरे पानी में चले गए। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ ने युवक को ढूंढने लिए नहर में तलाशी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान पोखरे में डूबा युवक, तलाश जारी शुक्रवार द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.