पीलीभीत, जुलाई 6 -- Pilibhit News: गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मुडेला कलां पुलिया के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नहर में शव उतराता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। पहचान के लिए आसपास के कई ग्राम प्रधानों को शव की फोटो भेजी गई है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बड़की अहियापुर बालू घाट के समीप युवक का शव बरामद फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Gonda News: सरयू नदी में मिला युवक का शव, जांच मे...