Pilibhit News: नशे की लत ने ले ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: बिलसंडा। नशे की लत ने बिलसंडा में एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नशीली दवा के सेवन से 35 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है। नगर के मोहल्ला शाखा मैदान निवासी मो. मोहसिन ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहम्मद नबी पिछले कई वर्षों से शराब पीने का आदी था। इस कारण से वह कोई काम भी नहीं कर रहा था। नशे की लत उस पर इस कदर हावी थी कि जब उसके पास शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे। तो वह अपनी तलब मिटाने के लिए नशीली दवाओं और गोलियों का सेवन करने लगा था। मोहसिन ने बताया कि मंगलवार की शाम भी नबी ने नशे की कुछ गोलियां खाई थीं। देर शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.