पीलीभीत, सितम्बर 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशामुक्ति शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति, पौधारोपण और स्वच्छता का दिया संदेशकार्यक्रम का शुभारंभ साथ ही गृहविज्ञान विभाग की ओर से आहार एवं पोषण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर किया। प्राचार्य ने कहा कि नशे का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके ...