पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- Pilibhit News: जहानाबाद। विकासखंड ललौरी खेड़ा की ग्राम पंचायत बिदुंआ नवादा के मजरा गांव नवादा में श्मशान घाट तक ले जाने के लिए कीचड़ भरे रास्ते से निकलना मजबूरी सा बन गया है। गांव से शमशान की दूरी लगभग तीस सौ मीटर है। पर रास्ता ग्रामीणों को कीचड़ के बीच से होकर तय करना पड़ता है। जिससे लोगों को असुविधा हो रही है। क्षेत्र में सर्वाधिक दिक्कतें उस वक्त होती हैं कि जब किसी शव को ले जाया जाता है। रविवार को एक ग्रामीणों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके शव का जब अंतिम संस्कार कराने के लिए ले जाया गया। तब ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कीचड़ भरे रास्ते से निकलने के कारण हुई असुविधा पर ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारी समेत जिम्मेदारों से आग्रह किया जा चुका है। महज तीन सौ मीटर रास...