पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: बीसलपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में विशेष सजावट बीसलपुर के प्रसिद्ध काली मंदिर, दुर्गा मंदिर में विशेष फूलों और लाइटों से सजावट की गई थी। पुजारियों ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर माता शैलपुत्री की पूजा की। श्रद्धालुओं ने जय माता दी और बोल सच्चे दरबार की जय के जयकारे लगाते हुए माता रानी के दर्शन किए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मां शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन पूजन कर निहाल हुए श्रद्धालु कई भक्तों ने पहले दिन का व्रत भी रखा। मंदिर समिति ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक रोजाना ...