पीलीभीत, जुलाई 28 -- Pilibhit News: कलीनगर। महिलाओं ने आबादी में खुली कंपोजिट शराब की दुकान विरोध करते हुए बंद करा दी। बाहर लगी फ्लेक्सी फाड़ दी। उन्होंने दुकान गांव से दूर संचालित करने की मांग की। पुलिस ने पहुंचकर महिलाओं को समझाया। महिलाओं का आरोप है गांव में शराब की दुकान होने से नशाखोरी बढ़ रही है। आए दिन झगड़े फसाद होते हैं। पंद्रह दिन में दुकान हटवाने का आश्वासन दिया गया। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव नवदिया में सड़क के किनारे कंपोजिट शराब की दुकान मौजूद है।

महिलाओं का विरोध सोमवार को गांव की दर्जनों महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंच गई। उन्होंने दुकान गांव से हटाने की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित महिलाओं ने दुकान बंद कर दी। बाहर लगे फ्लैक और तिरपाल फाड़ डाला। उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्र में किसी कीमत पर शराब की दुकान न...