पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव हैदरगंज में नल संभालने गए 60 वर्षीय मिस्त्री पर तीन लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैदरगंज निवासी हैदर अली पुत्र लियाकत अली नल संभालने गांव में गए थे। आरोप है कि गांव निवासी नंदन, शेर सिंह और महेंद्र पुत्र ओंकार ने उन्हें यह कहते हुए रोक लिया कि वह उनके गांव में नल संभालने क्यों आए हैं। विरोध करने पर तीनों ने हैदर अली पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को कोतवाली जहानाबाद लेकर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें उपचार के लिए बरेली भेज दिया गया। ...