पीलीभीत, सितम्बर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला बशीर खां निवासी प्रेमशंकर पुत्र दीनदयाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दो सितंबर को वह किसी कार्य से थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नई बस्ती चौराहे के समीप स्थित एक निजी नर्सिंग होम में गया था। नर्सिंग होम के बाहर उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। उसकी बाइक को अज्ञात युवक चोरी कर ले गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बाइक चोरी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...