पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: बीसलपुर। शहर में तहसील व नगर पालिका गेट के सामने अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम लगता है। अतिक्रमण हटवाने की जिनके कंधों पर जिम्मेदारी है। उन्हीं अधिकारियों के कार्यालयों के सामने अतिक्रमण के कारण जाम लगा रहता है और जाम में फंसे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीसलपुर में बैसे तो पूरे शहर में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। पर सबसे हैरत की बात यह है कि नगर पालिका व तहसील प्रशासन के कंधों पर ही शहर में फैले अतिक्रमण को हटवाए जाने की जिम्मेदारी है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण तहसील गेट व नगर पालिका गेट के दोनों ओर अतिक्रमण कर लिया गया। सड़क पर बाइके खड़ी रहती हैं। जिसके कारण जाम लगा रहता है और जाम में फंसकर लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं कि इस जाम से अधि...