पीलीभीत, अगस्त 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर पालिका चौराहे से महिला अस्पताल तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन कछुआ गति से रेंगते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। सभासदों ने चेयरमैन को ज्ञापन सौंप कर खस्ताहाल सड़क बनवाने की मांग की। मंगलवार को सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि ब्लॉक रोड अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। नगर पालिका कार्यालय से महिला अस्पताल तक सड़क चलने योग्य नहीं है। जबकि इस रोड पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, महिला अस्पताल, बिजली घर, गन्ना सहकारी समिति और ब्लॉक कार्यालय मौजूद है। रोजाना हजारों लोग पैदल और वाहनों से इस सड़क से गुजरते हैं। इसके अलावा यह सड़क कई गांवों को भी तहसील मुख्यालय से जोड़ती है। मार्ग के खराब होने...