पीलीभीत, सितम्बर 7 -- Pilibhit News: बीसलपुर। नगरिया फतेहपुर में देवहा नदी के पुल से एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने पानी में छलांग लगा दी। तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गोता खोरों की मद्द से बुजुर्ग को तलाशा गया। चौसरा निवासी कैलाश चंद्र सक्सेना पुत्र रामभरोसे सक्सेना के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार बरेली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। छोटा पुत्र 24 वर्षीय शिवम सक्सेना घर पर माता पिता के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व जितेंद्र ने शिवम की पिटाई की थी। मौके पर डायल 112 पुलिस गई थी। जिसको लेकर कैलाश चंद्र काफी आहत थे। रविवार को वह सुबह घर से बीसलपुर के लिये दवा लेने आए थे और मोहल्ला पटेल नगर निवासी राम किशोर के ई-रिक्शा पर बैठकर नगरिया फतेहपुर पहुंचे। ई-रिक्शा चालक उन्हें वहा छोड़कर वापस आ गया। प...