पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: बिलसंडा। नगरारता में तेंदुआ आने की चर्चा के बीच ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सुबह खेतों में वन्यजीव के पदचिन्ह मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद टीम गांव पहुंची। वनकर्मी राजन में अपनी टीम के साथ ग्रामीणों को लेकर कई खेतों में काम्बिंग की। वन विभाग का कहना है जो पदचिह्न मिले हैं वो तेदुंए के नहीं किसी दूसरे वन्य जीव के हैं। फिलहाल टीम ने ग्रामीणों से कहा कि वो सतर्कता बरतें। कोई दिखाई दे तो सूचित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...