पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नए जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उनका देवरिया से स्थानांतरण हुआ है, जबकि यहां तैनात राजेश कुमार गौड़ का देवरिया भेजा गया है। नया जिला क्रीड़ा अधिकारी ने डीएम को अपनी योगदान आख्या दे दी है। नवागत जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जनपद में खेलों को रफ्तार दी जाएगी। बच्चों को खेलों की तरफ प्रेरित किया जाएगा, जिससे उनकी रुचि खेलों की तरफ बढ़ सकेगी। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास रहेंगे। यह भी पढ़ें- Gonda News: पिकल बॉल एसोसिएशन के जिला सचिव बने डा . प्रत्यूष राज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...