पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीटीआर के अंतर्गत चूका स्पाट पर बनी चार थारू हट में से दो हट को अत्याधिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसे फेब्रिकेटेड बनाया जाएगा। दो पूर्व की बनी पुरानी हट के स्थान पर दोनों ही अत्याधुनिक हट को स्थापित कर नया लुक देने को निर्देश दिए गए हैं। डीएफओ ने वन निगम के स्थानीय पर्यवेक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

पर्यटकों को आकर्षित करने की योजनामिनी गोवा कहे जाने वाले चूका में पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना पर काम चल रहा है। कुछ नए संसाधनों को भी विकसित करने की योजना है। पिछले पर्यटन सत्र में पीटीआर में आने वाले करीब 90 फीसद सैलानियों को बाघ के दीदार हो चुके हैं। यही नहीं कई बार तो चूका के ईदगिर्द भी बाघ दिखा। बीते दिवस शासन में टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन की बैठक में तय हुआ है कि यहां के कलेवर ...