पीलीभीत, सितम्बर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी उत्सव में धूमधाम से गणपति बप्पा की आरती की गई। जिसमें मुख्य यजमान उमंग अग्रवाल सपत्नीक शामिल हुए। वृंदावन से पधारे सर्वेश्वरी रासलीला मंडल द्वारा श्रीनंदोत्सव उत्सव में बधाई गाई गई। शंकर लीला का मंचन किया गया। भारी मात्रा में भक्तों का जन सैलाब देखते ही बना। नंदोत्सव में राधा कृष्ण की झांकी और बधाई में बच्चों द्वारा खूब उत्साह से प्रतिभाग किया गया। गणपति बप्पा मोरिया के गुंजायमान के बीच कमल, संजय, पंकज रस्तोगी समेत कार्यक्रम में समिति के दीपक मराठा, जीतू मराठा, दिनेश मराठा, सुरेश मराठा, शिवम मराठा, निलेश मराठा, संजय, पंकज रस्तोगी, अभिषेक वर्मा, अनमोल मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, आदित्य अग्रवाल, पवित्र अग्रवाल, कमल, राजेश अग्रवाल, आलोक, नर...