Pilibhit News: धोखाधड़ी कर पेट्रोल पंपों से तेल भरवाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पेट्रोल पंपों से तेल खरीदकर ऑनलाइन भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले उत्तराखंड के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कार की नंबर प्लेट बदल कर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार, केन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। पीलीभीत हाईवे पर मौजूद ढिल्लों सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप पर बीते 10 अक्तूबर को कार सवार दो युवक पहुंचे। कार की डिग्गी में रखी केन में 15 हजार का पेट्रोल भरवाया। उसके बाद क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करने का प्रयास किया लेकिन भुगतान नहीं हो सका। सेल्समैन के भुगतान न होने के बारे में बताने के बावजूद दोनों युवक कार लेकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.