Pilibhit News: धनाराघाट मार्ग पर कार के सामने आया भालू
पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पूरनपुर में मंगलवार रात धनाराघाट मार्ग पर अचानक एक भालू कार के सामने आ गया। चालक ने कार की गति धीमी कर भालू को रास्ता दिया। कार की लाइट की चकाचौंध वह सड़क पर कुछ देर घूमता रहा। उसके बाद जंगल में चला गया। मंगलवार रात गांव चंदिया हजारा निवासी डॉ. कमलेश कुमार कार से घर लौट रहे थे। धनाराघाट मार्ग पर हरीपुर के जंगल में अचानक उनकी कार के सामने भालू आ गया। भालू को देखकर उन्होंने कार रोक दी और उससे दूरी बनाए रखी। कार की लाइट के आगे भालू कुछ देर चलता रहा। उसके बाद वह जंगल में चला गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में बीएचईएल की सड़कों पर घूम रहा गुलदार कमलेश कुमार ने मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भालू के बाते में बताया। उनसे सतर्कता से गुजरने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.