पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर, हिटी। यह भी पढ़ें- पीलीभीत में शारदा का कहर जारी, नदी में समा रही किसानों की उपजाऊ जमीन धनाराघाट पर शारदा नदी ने एक बार फिर कटान तेज कर दिया है। निर्माणाधीन पुल के पास नदी की धारा तेजी से जमीन को काटते हुए आगे बढ़ रही है। कटान की चपेट में पुल निर्माण के लिए रखी सामग्री और गार्डर के भी नदी में समाने का खतरा मंडराने लगा है। हालात को देखते हुए सेतु निगम के कर्मचारियों में खलबली मच गई है। सामग्री और गार्डर को बचाने के लिए कर्मचारी लकड़ियां और पेड़ डालकर नदी की धारा को रोकने की जद्दोजहद में जुटे हैं।कटान की जद में पुल मौजूदा समय में शारदा नदी का जलस्तर काफी कम है लेकिन बहाव काफी तेज गति से हो रहा है। इससे नदी ने फिर से कटान को तेजकर दिया है। नदी लगातार जंगल की भूमि को अपने आगोश में ले रही ह...