पीलीभीत, नवम्बर 7 -- त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त Pilibhit News: पीलीभीत। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और त्योहार के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने जिले के सभी प्रमुख बाजारों, सराफा बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और चिह्नित हॉटस्पॉट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। बाजारों में पिकेट ड्यूटी और चेकिंग प्वाइंट सक्रिय रखने के साथ ही जिले के ...