पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। धनतेरस और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एएसपी हिमांशु गौरव ने गुरुवार को नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रभारी और कोतवाली प्रभारी को बाजारों व प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रखने, अनावश्यक जाम रोकने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी प्रबंधन करने को कहा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अधिक नकदी लेकर आने-जाने के दौरान बरतें सतर्कता इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविध...