पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कैंच निवासी अनिल कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 10 अगस्त को गांव के ही गंगाप्रसाद,अरून,अर्जुन,पीयूष ने उसके भाई मथुराप्रसाद के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जब वह घर पहुंचा तो भाई ने उसे घटना की जानकारी दी। इस पर वह शिकायत करने आरोपियों के पास पहुंचा तो आरोपी पक्ष ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिीस ने दोनों घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दो भाइयों से मारपीट, चार के विरुद्ध रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...