पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: बीसलपुर। नगर के प्रमुख सर्राफा व्यवसायी एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के बैंक खातों से 16 लाख से अधिक की नगदी साइबर ठगों ने निकाल ली। मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।

कोतवाली में तहरीर मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी सराफा व्यवसायी राकेश चंद्र मित्तल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि अज्ञात साइबर ठगो ने यूपीआई के माध्यम से उनके एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के खातों से कुल 16 लाख 89 हजार 589 रुपये निकाल लिए। आरोप है कि विगत 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से कुल 6 लाख 14 हजार 516.80 रुपये की रकम 13 अलग-अलग लेनदेन में निकाल ली गई।

बैंक से सूचना आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग खाते से भी यूपीआई के माध्यम से 10 लाख 75 हजार 72.27 रुपय...