Pilibhit News: दो बाइकों को टक्कर में दो लोग घायल
पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी अजय पुत्र विजेंद्र किसी काम से दियोरिया कलां गए थे। रविवार दोपहर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे राजपाल पुत्र बालकराम की बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.