Pilibhit News: दो पक्षों में मारपीट के बाद पत्थरबाजी, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में सोमवार देर शाम मामूली विवाद के बाद दो समुदायों के लोगों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। घटना में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ सदर नताशा गोयल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण मोहल्ला खेड़ा निवासी अनिल का अपने पिता जयंती प्रसाद के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी दिव्यांग वसीम अपने बच्चे के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। विवाद देखकर उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.