Pilibhit News: दो पक्षों में मारपीट के बाद घर में आग लगाने का आरोप,क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 15 -- Pilibhit News: जहानाबाद। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भोना में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। एक पक्ष ने घर में आग लगाने, मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्राम भोना निवासी रानी पांडे पत्नी अखिलेश ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि रात करीब 12 बजे वह अपने पति और बच्चों के साथ घर में थीं। तभी सुंदरम उर्फ कल्लू और उसकी मां गायत्री घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि गायत्री ने सुंदरम से माचिस की तीली जलाकर घर में आग लगाने को कहा, जिसके बाद आरोपी ने आग लगा दी। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.