Pilibhit News: दो पक्षों में मारपीट, क्रास रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम भूडाकैमोर निवासी बाबूराम पुत्र सेवाराम ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि आठ अगस्त को सुबह दस बजे थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सडा निवासी प्रेम उसके भाई बब्लू और अनुपम ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। दूसरे पक्ष के भारत सिंह ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि आठ अगस्त को सुबह दस बजे थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम भूडा कैमोर निवासी बाबूराम ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की, विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.