पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पिता के नाम भांग के लाइसेंस के आड़ में अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास दो किलो गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया। असम हाईवे के बंडा चौराहे के पास भांग की दुकान संचालित की जा रही है। दुकान का लाइसेंस चंद्रभान गुप्ता के नाम है। पिता के भांग के लाइसेंस की आड़ में शिवम उर्फ मिट्ठू पुत्र चंद्रभान अवैध रूप से गांजा बिक्री का कारोबार कर रहा था। गुरुवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस स्टैंड के पास शिवम अवैध गांजा लेकर जा रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी शिवम के पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने शिवम उर्फ मिट्ठू पुत्र चंद्रभानु गुप्ता निवासी मोहल्ला कायस्थान के ख...