पीलीभीत, जुलाई 6 -- Pilibhit News: बिलसंडा। हाईवे पर गौहनिया गांव के निकट तीन दिन पहले खाई में मिले शव की शिनाख्त बीसलपुर के 21 वर्षीय फारूख के रूप में हुई है। कई दिनों से लापता युवक के परिजन खोजबीन में जुटे हुए थे। मोर्चरी पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की। परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। बिलसंडा में गौहनिया गांव में हाईवे किनारे शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने खाई में एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद सीओ और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शव तीन दिन पुराना सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। बाद में शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोशल मीडिया ग्रुपों के जरिये बीसलपुर से गा...