पीलीभीत, नवम्बर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मतदाता सूची की अशुद्धियों के मामले में आरोपित होकर हटाए गए दोनों ही एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत कुमार चौधरी को शनिवार को प्रतीक्षारत कर दिया गया। पहले दोनों ही एसडीएम को अलग अलग विभागों में तैनाती दी गई थी। वहीं दोनों अफसरों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले से कार्यमुक्त करने के आदेश कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपी दोनों पीसीएस प्रतीक्षारतदोनों एसडीएम प्रतीक्षारत लखनऊ से चुनाव आयोग की निगरानी में हो रही लगातार कार्यवाही से असहज निर्वाचन कार्य से जुड़े जिले के कार्मिकों में खलबली सी है। बीते दिवस शुक्रवार को शासन ने कई पीसीएस के तबादले किए थे। इसमें अमरिया में तैनात रहे मंयक गोस्वामी और हेमंत चौधरी के नाम भी शामिल थे। अ...