पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बचाव कार्य जारी होने के बावजूद देवहा नदी के किनारे बसे नावकूड गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नदी के तेज बहाव के साथ लगातार हो रहे कटान से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। कटान की चपेट में आकर गांव निवासी घासीराम का पक्का मकान नदी की धारा में समा गया। वहीं, अब गांव के ही कपिल का घर भी कटान की जद में आ गया है। घर के आसपास लगातार जमीन कटने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। नदी का कटान बढ़ने के साथ ग्रामीणों के सामने अपने आशियाने और गृहस्थी का सामान बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। खतरे को देखते हुए लोग घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कोई अपना सामान रिश्तेदारों के यहां पहुंचा रहा है तो कोई गांव में ही दूसरे सुरक्षित स्थान की तलाश क...