पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: बीसलपुर। देवहा में छलांग लगाने वाले वृद्ध का शव नदी के उफान व तेज बहाव के चलते 20 किलोमीटर दूर खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव नवादापुर के पास देवहा नदी से बरामद कर लिया गया। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। बीसलपुर के गांव चौसरा निवासी 68 वर्षीय कैलाश चंद्र सक्सेना पुत्र रामभरोसे सक्सेना के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार बरेली की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। छोटा पुत्र 24 वर्षीय शिवम सक्सेना घर पर माता पिता के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व जितेंद्र ने शिवम की पिटाई की थी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कटना नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद मौके पर डायल 112 पुलिस गई थी। जिसको लेकर कैलाश चंद्र काफी आहत थे। रविवार को वह सुबह घर से बीसलपुर के लिये दवा लेने आए थे...