पीलीभीत, सितम्बर 24 -- Pilibhit News: बीसलपुर। क्षेत्रीय के ग्राम चुर्रा सकतपुर में देवस्थान के पास पिछले एक वर्ष से खराब पड़े हैंडपंप को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि देवस्थल पर पूजा-पाठ के दौरान पेयजल की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी कई बार अधिकारियों और पंचायत विभाग को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। प्रदर्शन में राकेश मिश्रा, कुमारपाल, छत्रपाल, धनपाल, उमाचरण, रघुपाल, लालाराम, बाबू सिंह, रामवीर शर्मा, बुद्धि गौतम लालाराम कश्यप, वीरपाल, भीमसेन और कुंवर सेन प्रजापति समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जल्द हैंडपंप ठीक कराने और देवस्थल पर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...