Pilibhit News: देवर ने किया छेड़छाड़ का प्रयास, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह शहर निवासी एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। उसको ससुराल से निकालने की धमकी दी जाती थी। 24 अगस्त को रात साढे नौ बजे उसके देवर विजय ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की, उसके शोर मचाने पर पति के अलावा महेश, मछली देवी, विजय ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.