पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कचहरी गेट पर बुधवार को एक महिला के दो पतियों के बीच विवाद की स्थिति बनने से काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

विवाद की शुरुआत दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। पुलिस के अनुसार अमरिया थाना क्षेत्र निवासी युवती का करीब नौ वर्ष पहले विवाह हुआ था। करीब छह माह पहले युवती ने अपनी इच्छा से दियोरिया कलां थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। बताया गया कि दो दिन पहले युवती अपने पहले पति के घर गई थी।

कचहरी में घटना बुधवार को न्यायालय में उसकी तारीख थी, जिसके चलते वह कचहरी पहुंची थी। इसी दौरान उसका वर्तमान पति भी वहां पहुंच गया। कचहरी गेट पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति ...