पीलीभीत, जुलाई 4 -- Pilibhit News: जहानाबाद। बिजली की केबिल डालने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष ने मारपीट कर पथराव करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की क्रास रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने कराया एफआईआर दर्ज पुलिस की कार्रवाई थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला पुरेना निवासी कुसुम देवी पत्नी हरि शरण उपाध्याय ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 2 जुलाई को दोपहर 12 बजे वह नगर पंचायत के लाइन मैकेनिक कौशल नाथ को बुलाकर पल की लाइट सही करवा रहे थे। उसी समय हरि गोपाल, अमित, लीला देवी घर से निकलकर आए। आरोपियों ने लाइनमैंन से लाइट सही करने से मना करने लगे। विरोध करने पर ...