Pilibhit News: दूसरी शादी का विरोध किया तो देवर ने की छेड़छाड़,पति ने पीटा
पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पति जीशान ने बिना उसकी मर्जी के दूसरा निकाह कर लिया। इसके बाद वह न तो उसे कोई खर्चा देता है और न ही बातचीत करता है। आरोप है कि उसका देवर रिजवान उस पर बुरी नीयत रखता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जब उसने ससुरालियों से इसकी शिकायत की तो पति जीशान,सास हसीना,देवर शकील,नंदोई कासिम,नंद रूबी,गुडडी ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसको ससुराल से निकाल दिया। उसके तीन साल के पुत्र को सड़क पर फेंक दिया। जिससे उसके चोटें आई। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.